राबड़ी आवास विवाद: अड़ना भारी पड़ सकता है, लालू यादव की गिरफ्तारी की याद ताजा
पटना: बिहार की राजनीति में आरजेडी और उसके नेताओं के इर्द-गिर्द हमेशा चर्चाओं का माहौल बना रहता है। अब राबड़ी देवी के आवास को खाली कराने के नोटिस को लेकर फिर वही स्थिति बनती दिख रही है, जो कभी लालू यादव के चारा घोटाले के समय हुई थी।
सीबीआई ने लालू यादव की गिरफ्तारी के लिए उस समय सेना की मदद मांगी थी। तत्कालीन संयुक्त निदेशक उपेन विश्वास ने बताया कि जब वे पटना में जांच करने पहुंचे तो लालू यादव के समर्थक जांच को प्रभावित करने में जुटे थे। उसी तरह, अब राबड़ी देवी के पुराने बंगले को खाली कराने के नोटिस पर आरजेडी के नेता और समर्थक सरकार को दबाव बनाने में जुटे हैं।
आरजेडी समर्थकों की हरकतें पार्टी के लिए अक्सर मुश्किलें खड़ी करती रही हैं। हाल ही संपन्न विधानसभा चुनाव में भी गायकों और उनके गीतों पर उछलते समर्थकों के कारण आरजेडी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। 2010 में 22 सीटों से लेकर 2015 में 80...










