अफगानिस्तानी खिलाड़ी को अंपायर से भिड़ना भारी पड़ा, ICC ने ठोका जुर्माना और दी कड़ी चेतावनी
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक सुपर ओवर के बावजूद हार का सामना करने वाली अफगानिस्तान टीम को अब आईसीसी से नया झटका लगा है। टीम के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी पर मैच रेफरी के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में भारी जुर्माना लगाया गया है और उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई है।
आईसीसी ने लगाया फाइन और डिमेरिट पॉइंटआईसीसी ने अहमदाबाद में खेले गए ग्रुप-डी मैच के दौरान मोहम्मद नबी को लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया। उन्होंने आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4 का उल्लंघन किया, जो इंटरनेशनल मैच में अंपायर के निर्देशों का पालन न करने से संबंधित है। नबी को उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना दिया गया। इसके अलावा उनके डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया। आईसीसी नियमों के अनुसार यदि किसी खिलाड़ी को 24 महीनों के भीतर 4 या अधिक डिमेरिट पॉइंट मिलते हैं, तो...










