हारने ही वाले थे, फिर बच गए: पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला रोमांचक टर्निंग पॉइंट
कोलंबो/नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी ओवर्स में जबरदस्त वापसी करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। मैच के निर्णायक पल में निचले क्रम के बल्लेबाज फहीम अशरफ ने महज 11 गेंदों में 29 रन बनाकर पाकिस्तान को हार के मुंह से खींचा।
आखिरी ओवर्स में चाहिए थे 29 रन148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का स्कोर दस ओवर के बाद 2 विकेट पर 90 रन था। इसके बाद टीम लगातार विकेट गंवाती रही और 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन बनाकर संकट में आ गई। अंतिम दो ओवरों में 29 रनों की दरकार थी। इसी दबाव की स्थिति में फहीम अशरफ ने लोगान वैन बीक की गेंद पर तीन छक्के और एक चौका लगाकर मैच का रुख पूरी तरह पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छोड़ा गया उनका कैच भी नीदरलैंड्स के लिए भारी पड़ गया।
टॉप ऑर्डर की फेल बल्लेबाजीपाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाज इस ...










