टी20 वर्ल्ड कप 2026: कौन हैं इमरान ख्वाजा, जिन्होंने भारत-पाक मुकाबला बचाया
नई दिल्ली/कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले महामुकाबले को संकट से बचाने में इमरान ख्वाजा का नाम प्रमुख बनकर उभरा है। इस मुकाबले को लेकर बढ़ रहे विवाद और पाकिस्तान के बहिष्कार के संकेतों के बीच, ख्वाजा ने अपने मध्यस्थता कौशल से मैच को बचाया।
इमरान ख्वाजा कौन हैं?
इमरान ख्वाजा सिंगापुर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि और ICC के डिप्टी चेयर हैं। उन्हें क्रिकेट जगत में निष्पक्ष और भरोसेमंद आवाज माना जाता है। 64 वर्षीय ख्वाजा पेशे से वकील हैं और 2008 से ICC के आंतरिक कामकाज का हिस्सा रहे हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि उन्हें भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के क्रिकेट बोर्डों के साथ-साथ एसोसिएट देशों का भी विश्वास हासिल है।
पर्दे के पीछे का अहम रोल
ख्वाजा ने पाकिस्तान सरकार और PCB के साथ बैक-चैनल बातचीत के जरिए भारत-पाक मुकाबले को सुरक्षित बनाया। उन...










