सुप्रीम कोर्ट के आदेश की उड़ रही धज्जियां, प्रदूषण पर कोर्ट सलाहकार ने बताई असलियत
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी कर कई स्कूल खुले में खेल गतिविधियों का आयोजन कर रहे हैं। अदालत को बताया गया कि स्कूलों ने नवंबर-दिसंबर के दौरान बच्चों को बाहर खेलाने पर लगे प्रतिबंध को दरकिनार करने के तरीके खोज लिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यह कहा कि वह 17 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते प्रदूषण के स्तर से संबंधित याचिका पर सुनवाई करेगा। कोर्ट सलाहकारों ने अदालत को अवगत कराया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद खेल गतिविधियां जारी हैं।
स्कूलों ने नहीं मानी अदालत की हिदायतमुख्य प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (CAQM) ने भी एक अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के बाहर खेलने पर रोक लगाई है। इसके बावजूद कुछ स्कूलों ने आदेशों को दरकिनार कर अपने तरीके निकाल लिए हैं।
कोर्ट ने व्यक्त क...










