‘गोली मार दूंगा’: वीडियो बना रहे बांग्लादेशियों को BSF जवान की चेतावनी, रायफल देख भाग खड़े हुए युवक
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के बीच भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ अलर्ट मोड में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ बांग्लादेशी युवक भारतीय सीमा के पास संवेदनशील इलाकों की वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए पकड़े गए। उन्हें रोकने के लिए बीएसएफ जवान को रायफल निकालनी पड़ी, जिसके बाद युवक भाग खड़े हुए।
वीडियो के अनुसार, जवान ने युवकों को कई बार चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने रिकॉर्डिंग बंद नहीं की। अंत में जवान ने मैग्जीन लोड कर रायफल तैयार की और गोली चलाने की चेतावनी दी, जिससे युवक डरकर भाग गए। वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना किस इलाके की है।
बीएसएफ की सतर्कता और तस्करी रोकथाम
बीएसएफ ने हाल ही में 18 दिसंबर को भी भारत-बांग्लादेश सीमा से दो सोना तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से कुल 510 ग्राम सोने के बिस्किट जब्त किए गए, जिनकी कीमत ल...










