कल का मौसम 23 जनवरी: 9 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, 65 किमी/घंटे की तेज हवा; IMD अलर्ट जारी
देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में 9 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर की भी चेतावनी दी गई है।
9 राज्यों में तूफान और भारी बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटे में भारी बारिश और तूफान की संभावना है। इन राज्यों में 40 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
उत्तर भारत में शीतलहर का खतरा
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और मेरठ में सुबह के समय शीतलहर चल सकती है। हरियाणा के गु...









