यूएस के बाद अब फ्रांस के साथ बड़ी ट्रेड डील की संभावना, पीएम मोदी का मैक्रों की भारत यात्रा पर बड़ा संदेश
नई दिल्ली/मुंबई: यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ हाल ही में हुई ट्रेड डील के बाद अब फ्रांस के साथ बड़े व्यापार समझौते की उम्मीदें बढ़ गई हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए उत्साह जताया और यह संकेत दिया कि द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
पीएम मोदी का ट्वीटप्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर मैक्रों की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा:"भारत में आपका स्वागत है! भारत आपकी यात्रा और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्साहित है। मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेगी तथा वैश्विक प्रगति में योगदान देगी। मेरे प्रिय मित्र- इमैनुएल मैक्रों, मुंबई में और फिर दिल्ली में मिलते हैं।"
मैक्रों का संदेशफ्रांस के राष्ट्रपत...










