Tuesday, February 24

रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी में होंगे 5 राज्यों के लजीज व्यंजन, शामिल होंगे फेमस शेफ

उदयपुर, 24 फरवरी 2026: बॉलीवुड स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी बस कुछ ही दिनों में होने वाली है। शादी के तीन दिन चलने वाले भव्य समारोह के लिए मेहमानों के लिए खाने-पीने का खास इंतजाम किया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

मेन्यू में शामिल होंगे भारतीय व्यंजन

सूत्रों के अनुसार शादी में साउथ इंडियन, पंजाबी, मुगलई, गोवा, बंगाली और अवधी व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके लिए कई फेमस शेफ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जो हर व्यंजन की परफेक्ट तैयारी सुनिश्चित करेंगे।

लाइव बैंड और प्राइवेट इवेंट

शादी के दौरान दिल्ली के एक प्रसिद्ध बैंड को भी बुलाया जा रहा है, जिसने पहले कई फिल्मी सितारों की शादियों में परफॉर्म किया है। समारोह को प्राइवेट रखने के लिए नो-फोन पॉलिसी लागू की गई है। मेहमानों को फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी, ताकि शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर लीक न हों।

शादी में होंगे केवल करीबी लोग

शादी में केवल परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। अनुमान है कि समारोह में करीब 230 मेहमान मौजूद रहेंगे। ये भव्य इवेंट आईटीसी मेमेंटोज, एकाया उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है।

तीन दिन तक चलने वाला है भव्य फंक्शन

शादी के कार्यक्रम 24 फरवरी से शुरू होंगे और 26 फरवरी को रश्मिका और विजय के सात फेरे होंगे। 27 फरवरी को मेहमानों का चेकआउट होगा। शादी की सजावट और हर तैयारी सोशल मीडिया पर रश्मिका ने पहले ही साझा की है, जिसमें लक्ज़री और प्राइवेट गार्डन लुक साफ दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply