Wednesday, May 27

This slideshow requires JavaScript.

प्रेमिका की हत्या कर लाश संग बिताए दो दिन, चेहरे और सीने पर खुद का नाम गोदा, ली सेल्फी – हरियाणा में सनसनीखेज मामला

बठिंडा, 14 फरवरी 2026 – मोगा जिले के बाघपुराना कस्बे की रहने वाली सपना उर्फ़ मलिका की हत्या का सनसनीखेज मामला बठिंडा पुलिस के हाथ लगा। पुलिस ने आरोपी प्रेमी प्रिंस कुमार (35) को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने हत्या के बाद न केवल लाश के साथ दिन बिताए बल्कि चेहरे और सीने पर अपने नाम का टैटू बनाकर उसकी सेल्फी भी ली।

This slideshow requires JavaScript.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 9 फरवरी को सपना और प्रिंस कुमार साथ थे। इसी दौरान प्रिंस ने हत्या कर शव को आंशिक रूप से जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया। इसके बाद 11 फरवरी को शव को सूटकेस में बंद कर बठिंडा-मालोट राजमार्ग पर बहमन दीवाना गांव के पास फेंक दिया।

सीसीटीवी और मोबाइल विश्लेषण से खुलासा

बठिंडा सदर पुलिस स्टेशन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच में सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल विश्लेषण से आरोपी तक पहुँचा गया। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ के बाद प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया।

अत्यंत विचलित करने वाले कृत्य

एसएसपी ज्योति यादव ने बताया कि प्रिंस ने हत्या के बाद मृतका के साथ दिन बिताया, उसके चेहरे और सीने पर चाकू से अपने नाम का टैटू बनाकर सेल्फी ली। वह ड्रग एडिक्टेड भी है। अपराध में प्रयुक्त वाहन और चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पीड़िता का पारिवारिक और निजी जीवन

जानकारी के अनुसार, सपना परिवार के खिलाफ जाकर लिव इन रिलेशनशिप में थी और अपना नाम बदलकर मलिका रख लिया था। प्रिंस के साथ उसका अफेयर चल रहा था, जो अंततः उसके जीवन का आख़िरी कारण बन गया।

पुलिस ने मामले की गहन जांच जारी रखी है और आगे के सबूत जुटाने के लिए सभी एंगल्स से छानबीन कर रही है।

Leave a Reply