
नई दिल्ली, 12 फरवरी 2026: बालों में डैंड्रफ की समस्या आज के समय में बहुत आम हो गई है। ज्यादातर लोग शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन समस्या सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही कम होती है और फिर डैंड्रफ दोबारा लौट आता है। ऐसे में कंटेंट क्रिएटर इशिका गर्ग ने बताया एक सिंपल और प्रभावशाली घरेलू नुस्खा, जो दही और एलोवेरा जेल से तैयार होता है और स्कैल्प को स्वस्थ और डैंड्रफ-फ्री बनाता है।
इशिका का देसी नुस्खा:
इस नुस्खे के लिए तीन मुख्य सामग्री चाहिए:
-
ताजा दही
-
एलोवेरा जेल
-
सरसों का तेल
बनाने की विधि:
-
एक कटोरी में दही लें।
-
इसमें ताजा एलोवेरा जेल डालें।
-
आख़िर में कुछ बूंदें सरसों के तेल की मिलाएँ।
-
मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें और बालों की जड़ों में 30–45 मिनट तक लगाएं।
-
इसके बाद जेंटल शैंपू से बाल धो लें।
कैसे काम करता है ये नुस्खा:
-
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और एंटी-फंगल गुण स्कैल्प को हाइड्रेट करते हैं, खुजली और रूखेपन को कम करते हैं।
-
एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल और हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज़ होती हैं, जो डैंड्रफ, पपड़ी और एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करती हैं। यह स्कैल्प के pH लेवल को बैलेंस करता है।
-
सरसों का तेल स्कैल्प को पोषण देता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
इशिका का कहना है कि यह देसी नुस्खा केमिकल फ्री है और लंबे समय तक स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है।
टिप: सप्ताह में 2–3 बार इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से बाल चमकदार और डैंड्रफ-फ्री रह सकते हैं।
