
नई दिल्ली: भारत सरकार द्वारा AI से बनाए गए कंटेंट और डीपफेक के खिलाफ सख्त IT नियम लागू करने के बाद गूगल ने यूजर्स की प्राइवेसी सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक नया रिमूवल टूल लॉन्च किया है। इस टूल की मदद से यूजर्स अब सीधे गूगल सर्च से अपनी निजी, आपत्तिजनक और संवेदनशील तस्वीरें या जानकारी हटाने की रिपोर्ट कर सकते हैं।
सरल और तेज़ प्रक्रिया:
गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि नया रिमूवल प्रोसेस बेहद आसान है। यूजर्स एक साथ कई फोटोज के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं और हर इमेज के लिए अलग-अलग रिक्वेस्ट देने की जरूरत नहीं। यह फीचर विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिनकी निजी या संवेदनशील जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है।
सेफगार्ड्स के विकल्प:
गूगल ने कहा कि हटाना केवल समाधान का एक हिस्सा है। नया प्रोसेस सेफगार्ड्स ऑप्शन भी देता है, जिससे सर्च में मिलने वाले संबंधित रिजल्ट्स को पहले से फिल्टर किया जा सकता है। साथ ही रिक्वेस्ट सबमिट करने के तुरंत बाद यूजर्स को लीगल और इमोशनल सपोर्ट देने वाले एक्सपर्ट ऑर्गनाइजेशन के लिंक भी उपलब्ध होंगे।
रिक्वेस्ट ट्रैकिंग:
यूजर्स अब “Results about you” हब में अपनी सभी रिक्वेस्ट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। जैसे ही किसी रिक्वेस्ट में बदलाव होता है, यूजर्स को ईमेल के जरिए नोटिफिकेशन मिलेगा।
कैसे करें इस्तेमाल:
-
गूगल सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर राइट साइड थ्री डॉट आइकन पर क्लिक करें।
-
मेनू में से “Remove result” ऑप्शन चुनें।
-
रिमूवल का कारण चुनें। अगर इमेज आपत्तिजनक या इंटिमेट है, तो संबंधित विकल्प चुनकर प्रक्रिया पूरी करें।
गूगल का यह नया टूल भारत सरकार के IT नियमों के अनुरूप आया है और इसे भविष्य में और अधिक देशों में रोल आउट किया जाएगा। इस पहल से यूजर्स को अपनी संवेदनशील जानकारी पर अधिक नियंत्रण मिलेगा और इंटरनेट पर प्राइवेसी की सुरक्षा मजबूत होगी।
