Wednesday, February 11

iPhone खोने पर मिला गजब का फायदा, Apple ने थमा दिया 2TB वाला मॉडल

नई दिल्ली: कभी-कभी बुरी चीज़ें भी भाग्यशाली साबित हो सकती हैं। ऐसा ही मामला Reddit यूजर ‘ScienceFuture2300’ के साथ हुआ, जिनका 256GB वाला iPhone 17 Pro Max खो गया। इस घटना के बाद Apple ने उन्हें 8 गुना ज्यादा स्टोरेज वाला 2TB iPhone रिप्लेसमेंट के तौर पर दे दिया।

This slideshow requires JavaScript.

AppleCare+ का कमाल:
यूजर ने AppleCare+ प्लान के तहत फोन खोने का क्लेम फाइल किया था। AppleCare+ योजना के अंतर्गत फोन टूटने, खराब होने या खो जाने की स्थिति में यूजर को रिप्लेसमेंट फोन मिलता है। इस प्रक्रिया में खोए हुए iPhone को Apple बैकएंड से ब्लॉक कर दिया जाता है ताकि कोई उसका इस्तेमाल न कर सके।

क्यों मिला महंगा मॉडल:
AppleCare+ प्लान के तहत कई बार रिप्लेसमेंट के लिए उसी मॉडल का स्टॉक उपलब्ध नहीं होता। ऐसे मामलों में Apple बेहतर या महंगे मॉडल देकर यूजर का नुकसान पूरा करता है, और अक्सर इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता। Reddit यूजर के केस में ऐसा ही हुआ।

पहले भी दिखा चुका Apple उदारता:
यह पहली बार नहीं है जब Apple ने यूजर के लिए रिप्लेसमेंट में बेहतर मॉडल दिया हो। 2018 में Intel मैकबुक प्रो के मालिक को रिपेयर के बदले M4 Max चिप वाला मैकबुक प्रो, और 2019 में मैकबुक प्रो के मालिक को M5 मॉडल वाला लेटेस्ट मैकबुक प्रो दिया गया था। यही वजह है कि लोग Apple के प्रोडक्ट लेते समय AppleCare+ प्लान जरूर खरीदते हैं।

इस घटना से साफ है कि कभी-कभी फोन खोने का नुकसान भी गजब की सौगात में बदल सकता है।

Leave a Reply