Thursday, March 5

दिल्ली में 1,000 करोड़ की प्रॉपर्टी डील, टिहरी महाराज का बंगला बिकने जा रहा है

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रियल एस्टेट की एक और बड़ी डील सामने आ रही है। पूर्व टिहरी गढ़वाल के महाराजा मनुजेंद्र शाह का बंगला दिल्ली के भगवान दास रोड पर बिकने जा रहा है। यह डील लगभग 1,000 करोड़ रुपये में हो सकती है।

This slideshow requires JavaScript.

बंगले की खासियत

  • बंगला कुल 3.2 एकड़ में फैला हुआ है।

  • यह बंगला लुटियंस बंगलो जोन के सबसे पॉवरफुल इलाके में स्थित है।

  • लुटियंस जोन को ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने 1912 से 1930 के बीच डिजाइन किया था।

  • इलाके में लगभग 3,000 बंगले हैं, जिनमें से अधिकांश में केंद्र सरकार के मंत्री, जज और बड़े अधिकारी रहते हैं।

  • लगभग 600 प्रॉपर्टीज निजी हैं और इनके मालिक भारत के अमीर और प्रभावशाली लोग हैं।

संभावित खरीदार

सूत्रों के अनुसार, बंगला एक जाने-माने उद्यमी खरीद सकते हैं जिनका फूड और बेवरेज बिजनेस है। यह वही व्यवसायी हैं जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का पहला आधिकारिक निवास 1,100 करोड़ रुपये में खरीदा था।

खरीदार का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। एक जानी-मानी लॉ फर्म ने उनके तरफ से पब्लिक नोटिस जारी किया है। यह परिवार लुटियंस जोन में रहता है और इस इलाके में दो बड़े बंगले खरीदने की फाइनल स्टेज में है।

लुटियंस जोन की महत्ता

  • लुटियंस जोन दिल्ली का सबसे सुसज्जित और ऐतिहासिक इलाका माना जाता है।

  • यह क्षेत्र 28 वर्ग किलोमीटर में फैला है और यहां सरकारी और प्राइवेट बंगले मिलकर रहते हैं।

  • इलाके की संपत्तियों की कीमत करोड़ों में होती है और इसे अत्यंत महंगी और प्रतिष्ठित प्रॉपर्टी जोन माना जाता है।

यह डील राजधानी में प्रॉपर्टी बाजार के लिए भी सिग्नल दे रही है कि प्रीमियम रियल एस्टेट में निवेश बढ़ रहा है।

Leave a Reply