
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोमवार को एक शॉपिंग मॉल के अंदर पति-पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला। सिविल लाइंस रोड स्थित सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल में एक शादीशुदा युवक अपनी कथित प्रेमिका के साथ खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई और पति को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पत्नी ने गुस्से में आकर युवक की प्रेमिका के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई इतनी बढ़ गई कि मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
बाल पकड़कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पत्नी ने प्रेमिका के बाल पकड़कर उसे जमकर पीटा। मॉल में मौजूद लोगों ने यह नजारा देखा तो हैरान रह गए। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
हंगामे के बीच पति मौके से फरार
घटना के दौरान दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा बढ़ता गया, लेकिन इसी बीच युवक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। बाद में मॉल में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग कराया।
मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद मॉल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मॉल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि किसी भी विवाद को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।
फिलहाल मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
