Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

पटना: पप्पू यादव को राहुल-प्रियंका का समर्थन, गिरफ्तारी को बताया ‘राजनीतिक प्रतिशोध’

पटना: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला।

This slideshow requires JavaScript.

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में NEET आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की आवाज उठाने के कारण पप्पू यादव को डराया और धमकाया जा रहा है। पटना पुलिस ने 1995 के पुराने मामले में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा:

“पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध मौत और उसके बाद की कार्रवाई ने सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर किया है। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, लेकिन वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आया — केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो। इस बेटी के लिए न्याय की आवाज बनकर साथी सांसद पप्पू यादव मजबूती से खड़े हुए। उनकी गिरफ्तारी साफ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज को दबाया जा सके। यह राजनीति नहीं, इंसाफ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज्जत और सुरक्षा का सवाल है।”

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह घटना केवल एक मामले तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक भयावह साजिश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहां और भी बेटियां शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफनाक सच्चाई से आंखें मूंद कर बैठी है।

Leave a Reply