Friday, February 6

AMCA फाइटर जेट: HAL का मास्टर प्लान तैयार, 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ विमान के प्रोडक्शन में देगा बड़ा योगदान

नई दिल्ली: देश की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने स्पष्ट किया है कि एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट के प्रोटोटाइप स्टेज में अगर अभी वह शामिल नहीं भी है, तो भी जब 2035 के आसपास प्रोडक्शन का बड़ा ऑर्डर आएगा, HAL उसका हिस्सा जरूर बनेगी।

This slideshow requires JavaScript.

HAL का मास्टर प्लान
HAL के CMD डीके सुनील ने मीडिया को बताया कि कंपनी अभी अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स जैसे Tejas LCA Mk1A, Light Combat Helicopter और अन्य हेलीकॉप्टर प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही है। उनका कहना है कि AMCA के प्रोडक्शन स्टेज में HAL सीधे शामिल होकर स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।

AMCA प्रोजेक्ट की रूपरेखा

  • AMCA प्रोजेक्ट लगभग 10 साल का है

  • शुरुआती स्टेज में 5 प्रोटोटाइप फाइटर जेट तैयार किए जाने हैं।

  • HAL प्रोटोटाइप डेवलपमेंट में शामिल न होने पर भी प्रोडक्शन लाइसेंस के लिए दावेदारी करेगी

  • प्रोडक्शन ऑर्डर मिलने का अनुमान 2035 के आसपास है।

मौजूदा प्रोजेक्ट्स पर ध्यान
HAL फिलहाल अपने Tejas LCA Mk1A और Mk2 प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही है। CMD ने बताया कि

  • Tejas LCA Mk1A के 5 फाइटर जेट पूरी तरह तैयार हैं।

  • अगले चरण में 9 और फाइटर जेट उड़ाने और टेस्ट करने के बाद सप्लाई की जाएगी।

  • Tejas LCA Mk2 का प्रोडक्शन ऑर्डर 2030-31 तक मिलने की संभावना है।

भविष्य की योजना
HAL का मास्टर प्लान है कि AMCA प्रोडक्शन में शामिल होकर भारतीय वायु सेना को 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ लड़ाकू विमान प्रदान किया जाए। इसके साथ ही कंपनी देश की उन्नत एयरोस्पेस तकनीक को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply