Thursday, February 5

विदेश में सस्ती पढ़ाई का सपना? अभी अप्लाई करें इन 10 टॉप स्कॉलरशिप्स पर, फरवरी में खत्म हो रही है अंतिम तारीख

विदेश में उच्च शिक्षा पाने का सपना लाखों भारतीय छात्रों के लिए हकीकत बन सकता है, और वह भी कम खर्च में। इसके लिए कई स्कॉलरशिप्स उपलब्ध हैं, जिनके जरिए छात्र ट्यूशन फीस से लेकर रहने-खाने तक की सुविधा पा सकते हैं। फरवरी का महीना ऐसे छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान कई टॉप स्कॉलरशिप्स की अंतिम तिथि पास है।

This slideshow requires JavaScript.

नीचे हम 10 प्रमुख स्कॉलरशिप्स की जानकारी दे रहे हैं, जिनके लिए आवेदन करने का समय सीमित है:


1. MEXT स्कॉलरशिप (जापान)

जापान सरकार की यह फुली-फंडेड स्कॉलरशिप टीचर्स ट्रेनिंग के लिए है। आवेदन के लिए उम्र 35 साल से कम और कम से कम 5 साल का टीचिंग अनुभव आवश्यक है।

2. साइंस@ल्यूवेन स्कॉलरशिप (बेल्जियम)

KU ल्यूवेन यूनिवर्सिटी में मास्टर्स ऑफ साइंस के लिए उपलब्ध। सालाना 12,000 यूरो और हेल्थ इंश्योरेंस मिलती है। अंतिम तिथि: 15 फरवरी।

3. VLIR-UOS ICP कनेक्ट स्कॉलरशिप (बेल्जियम)

सस्टेनेबल डेवलपमेंट से जुड़े मास्टर्स प्रोग्राम के लिए। ट्यूशन फीस माफ और हर महीने अलाउंस मिलता है। अंतिम तिथि: 28 फरवरी।

4. गवर्नमेंट ऑफ द चेक रिपब्लिक स्कॉलरशिप

मास्टर्स और पीएचडी छात्रों के लिए। ट्यूशन फीस माफ, खाने का खर्च कवर और 575-620 डॉलर का मासिक स्टाइपेंड। अंतिम तिथि: 20 फरवरी।

5. एजुकेशन फ्यूचर इंटरनेशनल स्कॉलरशिप

अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा समेत कई देशों में बैचलर्स और मास्टर्स के लिए। छात्र को 2 लाख से 10 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। अंतिम तिथि: 28 फरवरी।

6. यूनिवर्सिटी ऑफ जेनेवा एक्सलेंस मास्टर फेलोशिप (स्विट्जरलैंड)

मास्टर्स छात्रों के लिए। सालाना 11.50 लाख से 17.50 लाख रुपये तक का फंड।

7. ज्वाइंट जापान/वर्ल्ड बैंक ग्रेजुएट स्कॉलरशिप

डेवलपमेंट से जुड़े मास्टर्स प्रोग्राम के लिए। ट्यूशन फीस, हवाई किराया, मासिक स्टाइपेंड और हेल्थ इंश्योरेंस शामिल। अंतिम तिथि: 27 फरवरी।

8. IE यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप (स्पेन)

बैचलर्स और मास्टर्स कोर्सेज में ट्यूशन फीस में 20%-30% तक की छूट। STEM विषयों के छात्रों के लिए उपयुक्त। अंतिम तिथि: 28 फरवरी।

9. एक्सेल एडलर स्कॉलरशिप (स्वीडन)

गोथेनबर्ग यूनिवर्सिटी में बैचलर्स और मास्टर्स के लिए। ट्यूशन फीस माफ। अंतिम तिथि: 28 फरवरी।

10. यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ ग्लोबल एक्सलेंस स्कॉलरशिप (ब्रिटेन)

मास्टर्स छात्रों के लिए। ट्यूशन फीस में 10,000 पाउंड की छूट। फर्स्ट राउंड की अंतिम तिथि: 4 फरवरी।

Leave a Reply