Wednesday, February 11

‘धुरंधर’ एंड क्रेडिट्स में खुली रणवीर सिंह की पोल, OTT पर 3 दिन में 5.5 मिलियन बार देखी गई फिल्म

मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1303 करोड़ रुपये की कमाई कर धूम मचा दी थी और अब OTT प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। 30 जनवरी को OTT पर रिलीज इस फिल्म को 72 घंटों में 5.5 मिलियन यूजर्स ने देखा।

This slideshow requires JavaScript.

लेकिन इस बीच फिल्म के एंड क्रेडिट्स में रणवीर सिंह को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ कि फैंस हैरान रह गए। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म में रणवीर का किरदार ‘हमजा’ है। एंड क्रेडिट्स में वेंडर ट्रांसपोर्टेशन सेक्शन में उनके लिए तीन वैनिटी वैन का उल्लेख दिखा – ‘हमजा वैन’, ‘हमजा स्टाफ वैन’ और ‘हमजा नॉर्मल वैन’। सोशल मीडिया पर यह स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गया।

फैंस बोले – दावे सच साबित हुए
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि यह इस बात का सबूत है कि ऑन-सेट कई सुपरस्टार अपने लिए अलग-अलग वैनिटी वैन की मांग करते हैं। बीते सालों में फिल्ममेकर संजय गुप्ता और अन्य इंडस्ट्री इनसाइडर्स ने इस तरह के दावे उठाए थे।

वैनिटी वैन का खर्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक टॉप-टियर वैनिटी वैन में मल्टी-रूम सेटअप, लग्जरी रिक्लाइनर और जिम इक्विपमेंट होती है, जिसकी कीमत 2–3 करोड़ रुपये हो सकती है। हाई-एंड कस्टम वैन 75 लाख से 1 करोड़ रुपये, मिड रेंज वैन 30–50 लाख रुपये और बेसिक वैन 15–20 लाख रुपये तक की होती है।

संजय गुप्ता का अनुभव
संजय गुप्ता ने हाल ही में बिना नाम लिए बताया था कि एक सुपरस्टार ने साउथ इंडियन फिल्म के लिए सेट पर छह वैनिटी वैन मंगवा दी थीं। प्रोड्यूसर हैरान रह गया और फिल्म का पैकअप करना पड़ा। अब यह खुलासा फैंस के अनुमान को सही साबित कर रहा है कि रणवीर सिंह के लिए भी सेट पर कई वैनिटी वैन रखी गई थीं।

धुरंधर 2: द रिवेंज
‘धुरंधर 2’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, लेकिन फैंस को निराशा हुई। फिल्म 19 मार्च 2026 को पैन इंडिया रिलीज होगी और पांच भाषाओं – हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम – में सिनेमाघरों में आएगी।

फिलहाल ‘धुरंधर’ ने OTT और थिएटर दोनों प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाया है, लेकिन एंड क्रेडिट्स की यह छोटी सी डिटेल फैंस के लिए चर्चा का नया विषय बन गई है।

Leave a Reply