Thursday, May 21

This slideshow requires JavaScript.

PNB बैंक घोटाले में चौंकाने वाला खुलासा: ग्राहकों के सोने से मैनेजर ने बनाया करोड़ों का साम्राज्य

झुंझुनूं (नवलगढ़): नवलगढ़ के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सामने आए 6.50 करोड़ रुपये के गोल्ड घोटाले ने बैंकिंग जगत और आम जनता को हिला कर रख दिया है। बैंक मैनेजर अमित कुमार जांगिड़ पर आरोप है कि उन्होंने ग्राहकों का 4 किलो से अधिक सोना चोरी कर अपने निजी संपत्ति और व्यवसाय के लिए इस्तेमाल किया।

This slideshow requires JavaScript.

घोटाले का खुलासा तब हुआ जब 28 जनवरी को स्ट्रॉन्ग रूम की जिम्मेदारी नई उप प्रबंधक सीमा महला को सौंपा गया। जांच में सामने आया कि 73 पैकेटों में रखा असली सोना गायब था और उनकी जगह नकली आभूषण रख दिए गए थे। कुल 4 किलो 198 ग्राम सोना चोरी कर लिया गया, जबकि तिजोरी की दो चाबियां तत्कालीन मैनेजर और उप प्रबंधक अनंतप्रकाश चौधरी के पास थीं।

सोने से खरीदी जमीन, स्थापित किया डेयरी प्लांट
जांच में यह भी पता चला कि अमित जांगिड़ ने चोरी किए गए सोने के पैसों से सीथल क्षेत्र में करोड़ों की जमीनें खरीदीं और वहां बड़ा डेयरी प्लांट स्थापित कर दिया। ग्राहकों की मेहनत की कमाई से मैनेजर ने अपना बिजनेस साम्राज्य खड़ा किया, जबकि सोने के मालिक अब अपने गहने वापस मिलने के डर से सदमे में हैं।

फर्जी लोन का रैकेट भी पकड़ा गया
घोटाला केवल सोने तक सीमित नहीं रहा। बैंक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि दर्जनों कागज़ों में मौजूद “कागजी ग्राहकों” के नाम पर फर्जी लोन जारी किए गए। सरकारी योजनाओं के नाम पर भी गबन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मैनेजर अमित जांगिड़, उप प्रबंधक अनंतप्रकाश चौधरी और बीसी संचालक संतोष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अनुमान है कि जांच पूरी होने तक घोटाले की राशि 10 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है

Leave a Reply