Tuesday, February 3

वो 3 खिलाड़ी जिन्होंने भारत-पाकिस्तान दोनों के लिए खेला इंटरनेशनल क्रिकेट

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते हमेशा ही क्रिकेट के मैदान पर छाए रहते हैं। हाल ही में पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला लिया, लेकिन इसके बीच एक खास क्रिकेट स्टोरी चर्चा में है। हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में दोनों देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला

This slideshow requires JavaScript.

1. अमीर इलाही
अमीर इलाही ने अपने करियर में कुल 6 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 1947 में भारत के लिए सिडनी में टेस्ट डेब्यू किया और बाद में 1952-53 में पाकिस्तान के लिए 5 टेस्ट खेले। डोमेस्टिक और इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम कुल 520 विकेट दर्ज हैं।

2. अब्दुल हफीज करदार
अब्दुल हफीज करदार को ‘फादर ऑफ पाकिस्तान क्रिकेट’ कहा जाता है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने से पहले भारत के लिए 3 टेस्ट मैच खेले। 1952 में करदार पाकिस्तान के कप्तान बने और अपने डेब्यू मैच में भारत के खिलाफ खेले। करदार ने पाकिस्तान के लिए कुल 23 टेस्ट मैच खेलकर 927 रन बनाए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 174 मैचों में 6832 रन अपने नाम किए।

3. गुल मोहम्मद
गुल मोहम्मद ने 1946 से 1955 तक भारत के लिए 8 टेस्ट खेले और 1956 में पाकिस्तान के लिए एकमात्र टेस्ट खेला, जो कराची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। उन्होंने कुल 9 टेस्ट मैचों में 205 रन बनाए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 118 मैचों में 5614 रन का रिकॉर्ड दर्ज किया।

ये तीनों खिलाड़ी क्रिकेट इतिहास में अनोखे उदाहरण हैं, जिन्होंने राजनीतिक और देशी सीमाओं को पार करके खेल के प्रति अपने समर्पण को दिखाया।

Leave a Reply