Monday, February 2

हरियाणा पुलिस ने तीन साल पुरानी लूट का किया खुलासा, नेपाल से पुणे तक फैला था जाल, 7 लुटेरे गिरफ्तार

 

This slideshow requires JavaScript.

 

आशीष शर्मा, यमुनानगर: हरियाणा पुलिस ने तीन साल से बंद पड़े एक लूट के मामले को पुनः खोलकर सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इस मामले में दो नेपाली युवकों सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

यह मामला करीब 3 साल पहले 13 जून 2023 को यमुनानगर के एक पॉश इलाके में घटित हुआ था। घटना के समय परिवार के सभी सदस्यों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और करीब 10 लाख रुपये नकद तथा कीमती जेवरात लूट लिए गए। प्रारंभिक जांच में पर्याप्त सुराग न मिलने के कारण केस को अनट्रेस घोषित कर दिया गया था।

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि घर में नौकर बनकर रह रहे एक नेपाली युवक ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर यह वारदात अंजाम दी थी। वर्षों बाद पुलिस ने नेपाल से पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य संदिग्ध पुणे से हिरासत में लिए गए।

 

मुख्य आरोपी बेहद शातिर था और बार-बार अपनी पहचान बदलता रहा। कभी वह “भारत” कहलाता, कभी “हरी बोरा”, कभी “हरीश” और कभी “हिमू सरकार” बन जाता। पुणे से पकड़े गए आरोपियों का आत्मविश्वास इतना अधिक था कि उन्होंने फोन पर कहा कि वे खुद हरियाणा आने को तैयार हैं, जबकि वे पहले कभी यहाँ नहीं आए थे।

 

सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित परिवार की पहचान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की चालाकी पर पानी फेर दिया। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों ने अपने जुर्म कबूल कर लिए।

 

हरियाणा पुलिस के अनुसार यह सफलता तीन साल पुरानी लूट के रहस्य को उजागर करने और बड़े अपराधी जाल को धराशायी करने में महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

Leave a Reply