Wednesday, May 27

This slideshow requires JavaScript.

देवबंद: 14 वर्षीय मयंक की चाकुओं से गोदकर हत्या, शव रेलवे ट्रैक पर मिला, गांव में सनसनी

 

This slideshow requires JavaScript.

 

देवबंद (सहारनपुर)। मेघराजपुर गांव में 14 वर्षीय छात्र मयंक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। शव उसके घर से मात्र 300 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पाया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

गांव में चर्चा है कि मयंक का अपने ही समाज की एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यही कारण हत्या के पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

 

हत्या का घटनाक्रम:

मयंक बुधवार देर रात करीब एक बजे घर पर था। परिजनों के अनुसार, किसी ने फोन कर उसे बाहर बुलाया। जैसे ही मयंक बाहर निकला, कुछ आरोपियों ने घात लगा कर उस पर हमला किया। मयंक के शोर मचाने पर परिजन बाहर आए, लेकिन वह गायब था।

 

कुछ समय बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शव के पेट और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे साफ है कि हत्या के बाद शव को ट्रैक पर फेंका गया।

 

पुलिस कार्रवाई:

एसपी देहात सागर जैन और सीओ देवबंद अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता रूपचंद ने गांव के ही रवि कुमार, उसकी पत्नी संजो, पुत्र निखिल कुमार, उनकी नाबालिग पुत्री और शक्ति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना की पूरी साजिश का खुलासा करने में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply