Sunday, July 12

This slideshow requires JavaScript.

Malaysia Open 2026: पीवी सिंधु का सेमीफाइनल में सफर खत्म, भारत की चुनौती समाप्त

क्वालालंपुर: मलेशिया ओपन 2026 के सेमीफाइनल में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु हार गई हैं। चीन की वांग ही यी ने सीधे गेम में सिंधु को 21-16, 21-15 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

This slideshow requires JavaScript.

पहले गेम में मुकाबला काफी कड़ा रहा और दोनों खिलाड़ी 14-14 की बराबरी पर थीं। हालांकि अंत में वांग ने अनफोर्ड एरर का फायदा उठाते हुए गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में सिंधु 11-6 से आगे चल रही थीं, लेकिन वांग ने लगातार 9 अंक लेकर गेम और मैच जीत लिया।

चोट से वापसी करने के बाद यह पीवी सिंधु का पहला टूर्नामेंट था। सेमीफाइनल मुकाबला कुल 52 मिनट तक चला। सिंधु की हार के साथ ही मलेशिया ओपन में भारत की चुनौती भी समाप्त हो गई।

 

Leave a Reply