
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
भर्ती विवरण
- भर्ती निकाय: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
- पद का नाम: महिला पर्यवेक्षक
- पदों की संख्या: 72 (गैर अनुसूचित क्षेत्र – 57, अनुसूचित क्षेत्र – 15)
- लिखित परीक्षा: 18 जून 2026
- आयु सीमा: 18 वर्ष से 40 वर्ष तक (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
- वेतन: पे मैट्रिक्स लेवल-07 के अनुसार
- चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा
- आवेदन लिंक: Rajasthan Mahila Supervisor Apply Online
योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। इसके अलावा कंप्यूटर में O लेवल या उससे ऊपर का सर्टिफिकेट कोर्स (DOEACC/NIELIT/COPA/डिग्री/डिप्लोमा/सीनियर सेकेंडरी/RSCIT आदि) आवश्यक है। केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024 में भाग लिया हो।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर OTR रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- पंजीकरण संख्या के जरिए SSO पोर्टल पर लॉगइन करें।
- महिला पर्यवेक्षक भर्ती लिंक पर जाकर मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकाल लें।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर OBC: 600 रुपये
- नॉन-क्रीमीलेयर OBC/अति पिछड़ा वर्ग/EWS/SC/ST/दिव्यांग: 400 रुपये
इस भर्ती अभियान के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग में 72 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।