Thursday, January 8

OTT पर अचानक ट्रेंड हो रही 2 साल पुरानी फिल्म ‘भगवंत केसरी’, IMDb रेटिंग सिर्फ 5.8 लेकिन दर्शकों की होड़

 

This slideshow requires JavaScript.

 

बीते 48 घंटों से OTT प्लेटफॉर्म्स पर दो साल पुरानी तेलुगू एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘भगवंत केसरी’ अचानक ट्रेंड कर रही है। Prime Video और JioHotstar पर उपलब्ध इस फिल्म को दर्शक बड़े पैमाने पर देख रहे हैं, जबकि इसकी IMDb रेटिंग केवल 5.8 है।

 

फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण, ‘पुष्पा 2’ फेम श्रीलीला, काजल अग्रवाल और अर्जुन रामपाल नजर आए हैं। 2023 में 65 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 84.78 करोड़ और वर्ल्डवाइड 114.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

 

OTT पर ट्रेंड होने की वजह

 

‘भगवंत केसरी’ के अचानक ट्रेंड होने का कारण है थलपति विजय की नई फिल्म ‘जन नायकन’। विजय की यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। चर्चा है कि ‘जन नायकन’ की कहानी ‘भगवंत केसरी’ से प्रेरित है। हालांकि डायरेक्टर ने इसे ओरिजनल कहानी बताया है, लेकिन विजय के फैंस इसे लेकर उत्साहित हैं और इस वजह से फिल्म देखने की होड़ मची है।

 

फिल्म की कहानी

 

फिल्म में भगवंत नेलाकोंडा पूर्व कैदी हैं, जो अपनी दोस्त CI श्रीकांत की बेटी विजी की रक्षा करते हैं। विजी अपने बचपन के डर के कारण सेना में भर्ती नहीं होना चाहती, जबकि भगवंत उसे अपने पिता की इच्छा के अनुसार इंडियन आर्मी में भर्ती कराने की कोशिश करते हैं।

 

कहानी में विलेन राहुल सांघवी (अर्जुन रामपाल) की एंट्री होती है, जो एक बड़े प्रोजेक्ट को हथियाने की कोशिश करता है। भगवंत और राहुल का पुराना बदला भी सामने आता है, और विजी की सुरक्षा और उसके डर को लेकर कहानी में कई ट्विस्ट हैं।

 

‘जन नायकन’ का ट्रेलर और समानताएँ

 

‘जन नायकन’ के ट्रेलर में फिल्म की कहानी और किरदारों के नाम (जैसे विजी और मुख्य हीरो) ‘भगवंत केसरी’ से मिलते-जुलते हैं। यही कारण है कि रिलीज से पहले दर्शक ‘भगवंत केसरी’ को OTT पर देखकर तुलना कर रहे हैं।

 

OTT पर कैसे देखें

 

‘भगवंत केसरी’ आप Prime Video और JioHotstar पर हिंदी में भी देख सकते हैं।

 

Leave a Reply