
जयपुर: राजस्थान के कई शहरों में दिन के समय धूप खिल रही है, लेकिन सुबह और शाम की ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार सीकर और टोंक जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने अगले 5 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना जताई है।
उत्तर दिशा से चल रही तेज हवाओं ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। सुबह और शाम के समय तेज हवाओं के कारण लोगों को खुले में निकलना मुश्किल हो रहा है।
शीतलहर का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार, 12 नवंबर से अगले पांच दिन तक सीकर और टोंक में शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अन्य जिलों में भी ठंड बढ़ने का अनुमान है।
न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के 9 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। इनमें फतेहपुर (6.9°C), सीकर (7.5°C), सिरोही (8.1°C), नागौर (8.3°C), दौसा (8.8°C), चूरू (9.3°C), अंता बारां (9.4°C), पिलानी (9.5°C), लूणकरणसर (9.6°C) शामिल हैं।
सीकर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6°C कम रहा, जबकि अजमेर में तापमान सामान्य से 5.4°C कम दर्ज किया गया।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
- फतेहपुर: 6.9°C
- सीकर: 7.5°C
- सिरोही: 8.1°C
- नागौर: 8.3°C
- दौसा: 8.8°C
- चूरू: 9.3°C
- अंता बारां: 9.4°C
- पिलानी: 9.5°C
- लूणकरणसर: 9.6°C
- वनस्थली: 10.0°C
- अलवर: 10.0°C
- करौली: 10.3°C
- जालौर: 11.4°C
- चित्तौड़गढ़: 11.7°C
- अजमेर: 11.9°C
- गंगानगर: 12.0°C
- जोधपुर: 12.3°C
- भीलवाड़ा: 12.4°C
- डबोक: 12.4°C
- जवाई डैम: 13.0°C
- जयपुर: 13.6°C
- डूंगरपुर: 13.7°C
- झुंझुनूं: 13.8°C
- बीकानेर: 14.2°C
- जैसलमेर: 15.6°C
- फलोदी: 16.4°C
- बाड़मेर: 18.1°C
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि शीतलहर के दौरान बुजुर्ग और बच्चों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए और घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें।