Tuesday, June 2

This slideshow requires JavaScript.

‘अमेरिका में लड़कियों’ वाला वीडियो वायरल, नवादा के मुखिया को देनी पड़ी सफाई डांस करते और पैसे उड़ाते दिखे, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार के नवादा जिले में एक पंचायत के मुखिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनसिहरी पंचायत से जुड़ा है, जहां मुखिया चंदन कुमार का युवतियों के साथ डांस करते और उन्हें पैसे देते हुए एक वीडियो सामने आया है।

This slideshow requires JavaScript.

 

वायरल वीडियो में मुखिया चंदन कुमार सफेद कपड़ों में कुछ युवतियों के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे अपनी जेब से पैसे निकालकर युवतियों पर लुटाते भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ‘अमेरिका बिगहा’ गांव का है, जिसे लेकर हर जुबान पर चर्चा हो रही है।

 

आचरण पर उठे सवाल

 

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर मुखिया के आचरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कुछ लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि की मर्यादा के खिलाफ बताया है। वहीं जिस धुन पर मुखिया डांस कर रहे थे, उसे लेकर बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

 

मुखिया ने दी सफाई

 

वीडियो वायरल होने के बाद मुखिया चंदन कुमार ने मीडिया के सामने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो करीब 15 दिन पुराना है और उनके परिवार के एक निजी कार्यक्रम का है। मुखिया का दावा है कि वीडियो को गलत तरीके से पेश कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि वीडियो में कोई भी आपत्तिजनक या गैरकानूनी गतिविधि नहीं है, फिर भी इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है।

 

इलाके में चर्चा का विषय

 

फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग जनप्रतिनिधियों के आचरण और जिम्मेदारी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।

 

Leave a Reply