
तीन साल तक बच्चे नहीं होने की परेशानी से जूझ रहे एक 29 वर्षीय दंपति की कहानी ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। हाल ही में इस कपल के पास फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. महिमा आई थीं। दंपति की शुरुआती जांच में सब कुछ नॉर्मल पाया गया – पति की सीमेन रिपोर्ट ठीक थी और पत्नी की ओव्यूलेशन समय पर। इसके बावजूद तीन साल तक प्रेग्नेंसी संभव नहीं हो पाई।
डॉ. महिमा ने जब महिला की पेल्विक जांच की तो पता चला कि उन्हें क्रॉनिक वेजाइनल इंफेक्शन था। महिला ने बताया कि इंटरकोर्स के दौरान उन्हें जलन और दर्द होता था, लेकिन उन्होंने इसे सामान्य समझा और किसी से नहीं बताया। इससे पहले कई डॉक्टरों ने सिर्फ टेबलेट या हार्मोनल इंजेक्शन दिए, लेकिन असली वजह का पता नहीं चला।
डॉ. महिमा के अनुसार, लंबे समय तक रहने वाला वेजाइनल इंफेक्शन सर्वाइकल म्यूकस और बैक्टीरिया को प्रभावित कर सकता है, जिससे गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है। महिला के इस स्थिति का इलाज शुरू करने के बाद ही प्रेग्नेंसी की राह आसान हो सकती है।
एक्सपर्ट का संदेश: महिलाओं को किसी भी तरह के लगातार होने वाले दर्द या जलन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। शुरुआती जांच और सही डायग्नोसिस से कई फर्टिलिटी समस्याओं को समय रहते सुलझाया जा सकता है।