Wednesday, December 17

महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा झटका: विधायक प्रज्ञा सातव जल्द हो सकती हैं बीजेपी में शामिल

मुंबई/अचलेंद्र कटियार: महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस के दिग्गज नेता राजीव सातव की पत्नी और वर्तमान में विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल हो सकती हैं। यह राजनीतिक हलचल मुंबई बीएमसी समेत 29 महानगर पालिकाओं के निकाय चुनावों के बीच सामने आई है और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

This slideshow requires JavaScript.

कांग्रेस में हड़कंप
राजीव सातव गांधी परिवार के बेहद निकट माने जाते थे। उनके निधन के बाद पत्नी प्रज्ञा का बीजेपी में शामिल होने का संयोग कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन गया है। इस खबर के सामने आते ही महाराष्ट्र कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। वर्तमान में राज्य में पार्टी की कमान हर्षवर्धन सपकाल के हाथों में है, जो कांग्रेस के बहुचर्चित जय जगत समूह के बेहद निकट माने जाते हैं।

अगले राजनीतिक कदम
सूत्रों की मानें तो प्रज्ञा सातव के अलावा दो और विधायक भी पाला बदलने की संभावना है, जिससे कांग्रेस की स्थिति और कमजोर हो सकती है। पार्टी के लिए यह समय राजनीतिक रणनीति और संगठन मजबूती के लिहाज से चुनौतीपूर्ण साबित होगा।

निकाय चुनावों में बदलाव का असर
मुंबई बीएमसी सहित 29 महानगर पालिकाओं के निकाय चुनावों के बीच यह घटनाक्रम बीजेपी के लिए राजनीतिक बढ़त साबित हो सकता है। पार्टी ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा जोर पकड़ रही है।

Leave a Reply