Friday, May 15

This slideshow requires JavaScript.

IPL 2026 ऑक्शन: पहले सेट में इन 6 खिलाड़ियों पर होगी बोली, पैसों की होगी बारिश

IPL 2026 के मेगा ऑक्शन की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह इवेंट 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आयोजित होगा। इस बार कुल 350 खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे और उनकी किस्मत दांव पर लगेगी। ऑक्शन की शुरुआत सेट-1 से होगी, जिसमें छह बड़े नाम शामिल हैं, जिन पर सबसे पहले बोली लगाई जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

सेट-1 में शामिल खिलाड़ी और बेस प्राइस

नीलामी के पहले सेट में शामिल छह खिलाड़ियों के नाम और उनके बेस प्राइस इस प्रकार हैं:

  • डेवन कॉनवे (न्यूजीलैंड) – ₹2 करोड़
  • जेक-फ्रेजर मैक्गर्क (ऑस्ट्रेलिया) – ₹2 करोड़
  • कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया, स्टार ऑलराउंडर) – ₹2 करोड़
  • सरफराज खान (भारत) – ₹75 लाख
  • डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका) – ₹2 करोड़
  • पृथ्वी शॉ (भारत) – ₹75 लाख

इन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा बोली लगने की उम्मीद है और इन्हें ऑक्शन की सबसे बड़ी हाइलाइट माना जा रहा है।

कैमरन ग्रीन पर रहेगी निगाहें

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस बार सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर रजिस्टर हुए हैं। पिछले सीजन की मेगा ऑक्शन में चोट के कारण न उतर पाने वाले ग्रीन इस बार ₹2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति

भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ और बल्लेबाज सरफराज खान ₹75 लाख के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतर रहे हैं। शॉ के लिए खरीदे जाने की संभावना काफी ज्यादा है, क्योंकि पिछले मेगा ऑक्शन में वह खाली हाथ लौटे थे। वहीं खराब फॉर्म के कारण डेवन कॉनवे पर बोली अनिश्चित मानी जा रही है। डेविड मिलर के लिए बड़े खरीदार मिलने की उम्मीद है।

इस बार की नीलामी कई मायनों में खास होगी। सेट-1 के इन छह खिलाड़ियों पर बोली लगने के बाद ही बाकी खिलाड़ियों की नीलामी शुरू होगी, जिससे यह दिन IPL फैंस के लिए बेहद रोमांचक बनेगा।

Leave a Reply