Thursday, February 26

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी बाघा जतीन की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी ‘बाघा जतीन’ की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाघा जतीन स्वतंत्रता आंदोलन में युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं और उनके चिंतन तथा दार्शनिक विचारों से स्वतंत्रता सेनानियों को सतत् प्रेरणा मिली।

This slideshow requires JavaScript.

उन्होंने बताया कि बाघा जतीन ने अनुशीलन समिति और युगांतर पार्टी के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को आजीवन ऊर्जा प्रदान की, और उनका योगदान सदैव स्वतंत्रता संग्राम में अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे क्रांतिकारियों के संघर्ष और देशभक्ति के आदर्शों को याद रखें और उनसे प्रेरणा लें।

Leave a Reply