Thursday, July 23

This slideshow requires JavaScript.

उज्जैन में 25 जुलाई को मनाया जाएगा आला हजरत का 108वां उर्स

मुंबई और उत्तर प्रदेश से पहुंचे इस्लामिक विद्वान करेंगे संबोधन

उज्जैन, 24 जुलाई।
उज्जैन के के.डी. गेट स्थित कुरैशी जमातखाना (मदीना मस्जिद) में शनिवार, 25 जुलाई की रात 9 बजे इमाम अहले सुन्नत आला हजरत इमाम अहमद रज़ा ख़ाँ फाज़िले बरेलवी (रह.) का 108वां उर्स श्रद्धा एवं अकीदत के साथ मनाया जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

आयोजकों के अनुसार ईशा की नमाज के बाद आयोजित होने वाले इस धार्मिक जलसे में पहली बार उज्जैन पधार रहे खलीफा-ए-हुजूर ताजुश्शरिया एवं इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती साजिद अली मिस्बाही (मुंबई, महाराष्ट्र) विशेष खिताब फरमाएंगे। इसके अलावा खलीफा-ए-हुजूर गयासे मिल्लत सैयद हसनैन मियां साहब (बकाई, उत्तर प्रदेश) भी अपने विचार रखेंगे।

यह आयोजन दारुल उलूम रजविया गरीब नवाज एवं फिक्रे रज़ा ग्रुप, उज्जैन के तत्वावधान में खादिम-ए-अहले सुन्नत सैयद इजहार अहमद रज़वी की निगरानी में आयोजित किया जाएगा।

आयोजन की जानकारी मोहम्मद अता जहीन उद्दीन अंसारी ने देते हुए सभी अकीदतमंदों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक जलसे को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply