ग्रीन स्टील उत्पादन होगा किफायती, स्वच्छ बिजली और ग्रीन हाइड्रोजन से घटेगी लागत: रिपोर्ट
नई दिल्ली | सद्वार्ता
भारत में ग्रीन स्टील का उत्पादन भविष्य में महंगा नहीं होगा, यदि स्वच्छ बिजली (कार्बन-मुक्त ऊर्जा) और ग्रीन हाइड्रोजन को एकीकृत योजना के तहत अपनाया जाए। यह दावा वैश्विक शोध संस्था TransitionZero की नई रिपोर्ट में किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, यदि भारत के इलेक्ट्रिक और गैस आधारित इस्पात संयंत्रों में 70 प्रतिशत समय कार्बन-मुक्त बिजली तथा 20 प्रतिशत ग्रीन हाइड्रोजन मिश्रण का उपयोग किया जाए, तो स्टील उत्पादन लागत में केवल लगभग 3 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसके साथ ही कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी और यूरोपीय संघ के Carbon Border Adjustment Mechanism (CBAM) जैसे अंतरराष्ट्रीय नियमों से जुड़े जोखिम भी कम होंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक स्वच्छ बिजली और ग्रीन हाइड्रोजन को अलग-अलग समाधान के रूप में देखा जाता रहा है, जबकि दोनों का संयुक्त उपयोग अधिक प्रभा...


