सिर्फ साइज और डिजाइन देखकर न खरीदें फ्रिज, ये जरूरी फीचर्स आएंगे बहुत काम
नई दिल्ली: नया फ्रिज खरीदते समय ज्यादातर लोग उसका साइज, डिजाइन और ब्रांड देखकर फैसला कर लेते हैं। लेकिन फ्रिज एक ऐसा घरेलू उपकरण है जिसे वर्षों तक इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए सिर्फ दिखावे के आधार पर चुनाव करना बड़ी गलती साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार फ्रिज खरीदते समय कुछ जरूरी फीचर्स पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है, जो इसकी परफॉर्मेंस, बिजली की खपत और लाइफ को काफी हद तक प्रभावित करते हैं।
5-स्टार रेटिंग वाला फ्रिज है सबसे बेहतरीन विकल्प
किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद को खरीदने से पहले उसकी ऊर्जा रेटिंग (Energy Rating) जरूर चेक करें। BEE (Bureau of Energy Efficiency) द्वारा 1 से 5 स्टार तक रेटिंग दी जाती है।5-स्टार रेटेड फ्रिज कम बिजली खर्च करते हैं, जिससे आपके बिजली बिल में भारी बचत होती है। लंबे समय में यह निवेश आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
डुअल मोड / कन्वर्टिबल फ्र...










