Oppo Find X9 भारत में लॉन्च: 50MP ट्रिपल कैमरा, 7025mAh बैटरी और मीडियाटेक Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ तैयार
लखनऊ: Oppo का नया प्रीमियम स्मार्टफोन Find X9 भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹74,999 है। फोन की मुख्य खूबियों में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा, मीडियाटेक Dimensity 9500 प्रोसेसर, 7025mAh बैटरी और 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले शामिल हैं।
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Oppo Find X9 का डिज़ाइन सॉलिड और एलिगेंट है। स्पेस ब्लैक, ग्रे और रेड रंगों में उपलब्ध फोन हाथ में हल्का और आरामदायक लगता है। IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स इसे पानी, धूल और मुश्किल मौसम में भी टिकाऊ बनाती हैं।फोन का 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 2760×1256 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। HDR डॉल्बी विज़न और iCare 5 तकनीक आंखों को थकने से बचाती है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
फोन मीडियाटेक Dimensity 9500 प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। LPDDR5X र...










