Lava Agni 4 रिव्यू: डिजाइन और डिस्प्ले शानदार, लेकिन गेमिंग में कमी, जानें कैसा है लावा का सबसे महंगा स्मार्टफोन
नई दिल्ली: भारत की देसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने हाल ही में 'Agni 4' स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो मिड रेंज में आता है और प्रीमियम लुक के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये है, जो इसे भारतीय बाजार में एक मजबूत प्रतियोगी बनाता है। मैंने इस फोन को दो हफ्तों तक इस्तेमाल किया और यहां जानिए मेरा अनुभव इस डिवाइस के साथ कैसा रहा।
डिजाइन और डिस्प्ले
लावा Agni 4 का डिजाइन हाथ में लेते ही प्रीमियम लगता है। फोन के पीछे ग्लास मैट फिनिश है, जिससे फिंगरप्रिंट कम नजर आते हैं। खास बात यह है कि कैमरा मॉड्यूल थोड़ा बड़ा है, लेकिन यह देखकर कोई असहज नहीं होगा क्योंकि यह डिजाइन ट्रेंडिंग स्मार्टफोन्स में देखा जाता है। फोन का वजन 208 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.6 मिमी है, जो थोड़ा मोटा लगता है लेकिन पकड़ने में आरामदायक है।
फोन में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट...










