भारत सरकार का बड़ा प्लान: AI से घटेगा बिजली बिल, चोरी और तकनीकी खामियां पकड़ने में होगी मदद
नई दिल्ली: भारत सरकार अब बिजली बिलों को घटाने और बिजली के सही इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करने जा रही है। बिजली मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी शशांक मिश्रा ने इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि AI की मदद से बिजली वितरण कंपनियां बिजली चोरी, तकनीकी समस्याएं और ऊर्जा की बर्बादी को पहचान सकेंगी। इससे आम उपभोक्ताओं का बिजली बिल घटेगा और बिजली की खपत में सुधार होगा।
AI कैसे करेगा बिजली बिल कम?
आजकल घरों में अक्सर बिजली की खपत बेकार हो जाती है, जैसे कि खराब तारों, अर्थ लीकेज या तकनीकी खामियों के कारण। AI इन समस्याओं का पता आसानी से लगा सकेगा। इसे डेटा एनालिटिक्स और स्मार्ट सेंसर की मदद से किया जाएगा। AI को बिजली वितरण नेटवर्क में लागू करने से निम्नलिखित फायदे होंगे:
चोरी पकड़ी जाएगी: AI चोरी वाले इलाकों को पहचान सकेगा और इसकी सूचना संबंधित कंपनियो...










