वनप्लस Turbo 6 सीरीज लॉन्च: 9000mAh बैटरी के साथ चीन में धमाका, अब भारत की बारी?
वनप्लस ने चीन में अपनी नई Turbo 6 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल हैं – OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V। इन दोनों ही मॉडलों की सबसे बड़ी खासियत है 9,000mAh की दमदार बैटरी, जो आजकल के स्मार्टफोन्स में सबसे बड़ी बैटरियों में से एक मानी जा रही है।
कीमत और वेरिएंट्स:
Turbo 6 की शुरुआत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट से हुई है, जिसकी कीमत चीन में 2,099 युआन (लगभग ₹27,000) रखी गई है। वहीं 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 2,899 युआन (लगभग ₹37,000) है। फोन लोन ब्लैक, लाइट चेज़र सिल्वर और वाइल्ड ग्रीन रंगों में उपलब्ध है।
Turbo 6V की कीमत 1,699 युआन (लगभग ₹21,000) से शुरू होती है और यह 12GB रैम व 512GB स्टोरेज वेरिएंट में 2,199 युआन (लगभग ₹28,000) तक जाती है। यह फोन फियरलेस ब्लू, लोन ब्लैक और नोवा व्हाइट रंगों में आएगा।
मुख्य विशेषताएँ:
Tu...










