पहले दिन ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए IRCTC अकाउंट का Aadhaar से लिंक होना जरूरी
नई दिल्ली: अब एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के पहले दिन ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होना अनिवार्य है। नए नियमों के अनुसार, आधार वेरिफाइड यूजर्स को ARP शुरू होने वाले दिन सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक जनरल रिजर्व्ड टिकट बुक करने की अनुमति होगी।
IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक कैसे करें
अपने IRCTC अकाउंट को आधार से जोड़ने के लिए आपको IRCTC ऐप और आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। साथ ही, आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है। लिंक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
IRCTC अकाउंट में लॉगइन करें।
Account पर क्लिक करें।
Authenticate User चुनें।
AADHAAR CARD/VID पर क्लिक करें।
आधार कार्ड के अनुसार नाम, आधार नंबर, जन्मतिथि और लिंग भरें।
चेकबॉक्स चुनकर OTP का अनुरोध करें।
आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आने वाला OTP दर्ज करें और सबमिट करें।
इस प्...










