कानपुर में बेटे और बहू ने बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीटा, चार दांत और तीन पसलियां टूटीं
कानपुर: रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां बुजुर्ग मां अपनी ही संतान और बहू की हिंसा का शिकार बनी। 67 वर्षीय मीरा त्रिवेदी के अनुसार, उनके बेटे नवनीत और बहू ने उन पर बेरहमी से हमला किया, जिससे उनके चार दांत और तीन पसलियां टूट गईं। गंभीर हालत में उन्हें हैलट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनकी जान बचाई जा सकी।
मीरा त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कई बार पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा, उनके कमरे में ताला लगवाया गया, जिससे उन्हें और उनके पति शिवप्रकाश को मकान के ऊपरी हिस्से में रहना मजबूरी बन गया। बुढ़ापे में सीढ़ियां चढ़ना और उतरना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है। उनके पास न पहनने के लिए पर्याप्त कपड़े हैं और न ही सोने के लिए बिस्तर।
न्याय की मांग में पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से गुहार लगाई। इसक...










