यूपी में कल का मौसम: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, कई जिलों में खिली धूप लखनऊ–नोएडा में बादलों और सूरज की आंख-मिचौली, तापमान में गिरावट के आसार
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी 2026 से प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश का सिलसिला थमने के बाद अधिकांश जिलों में तेज धूप निकलने की संभावना है, हालांकि कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरे की स्थिति बन सकती है। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद सहित पश्चिमी यूपी के कई जिलों में दिन के समय धूप और बादलों की आंख-मिचौली देखने को मिलेगी। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवाएं भी चलती रहेंगी।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी माह में लखनऊ में कुल 8.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य 14.1 मिमी से करीब 39 प्रतिशत कम है। इससे स्पष्ट है ...










