2600 साल पुरानी खुशबू, दुनिया में गूंजता नाम महात्मा बुद्ध से जुड़ा यूपी का काला नमक चावल, सिंगापुर-थाईलैंड तक बढ़ी धमक
सिद्धार्थनगर।
भगवान बुद्ध की आध्यात्मिक भूमि सिद्धार्थनगर अब केवल अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान के लिए ही नहीं, बल्कि काला नमक चावल के कारण देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। लगभग 2600 वर्ष पुराना इतिहास समेटे यह अनोखा चावल आज उत्तर प्रदेश सरकार की ‘एक जनपद–एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के जरिए किसानों की समृद्धि और जिले की आर्थिक मजबूती का प्रतीक बन गया है।
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर काला नमक चावल को जिले की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक उन्नति का प्रमुख आधार बताया गया।
600 ईसा पूर्व से पिपरहवा में हो रही खेती
काला नमक चावल का इतिहास 600 ईसा पूर्व तक जाता है। सिद्धार्थनगर के पिपरहवा क्षेत्र में इसकी खेती सदियों से होती आ रही है। मान्यता है कि ज्ञान प्राप्ति के बाद जब महात...










