Thursday, July 23

Uttar Pradesh

आज हाई कोर्ट में तय होंगे श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह के ‘वाद बिंदु’
State, Uttar Pradesh

आज हाई कोर्ट में तय होंगे श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह के ‘वाद बिंदु’

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब पांच साल से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे इस मामले में आज, 30 जनवरी, को इलाहाबाद हाई कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। देश की नजरें इस सुनवाई पर टिकी हैं, क्योंकि आज मुकदमे के मुख्य ‘वाद बिंदु’ तय होने की संभावना है। 1968 के समझौते पर नया विवाद हिंदू पक्ष के समर्थक और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने इस कानूनी लड़ाई की नींव 2020 में रखी थी। हिंदू पक्ष का सबसे बड़ा आरोप 1968 के समझौते पर है, जो श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान और मस्जिद कमेटी के बीच हुआ था। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह समझौता पूरी तरह अवैध है, क्योंकि जिस जमीन पर मस्जिद खड़ी है, वह राजस्व रिकॉर्ड में ‘श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा ट्रस्ट’ के नाम दर्ज है। संस्थान को समझौता करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं थ...
दो बालिगों के बीच प्रेम संबंध पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला
State, Uttar Pradesh

दो बालिगों के बीच प्रेम संबंध पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला

प्रयागराज: शादी का वादा कर दुष्कर्म से जुड़े विवादित मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने कहा कि दो बालिग व्यक्तियों के बीच सहमति से लंबे समय तक चलने वाले संबंध को, बाद में विवाह का वादा पूरा न होने पर, अपराध की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। अदालत ने ट्रायल कोर्ट में चल रही मुकदमे की कार्यवाही को रद्द कर दिया। यह मामला अलीगढ़ के गांधी पार्क थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा था। पीड़िता ने युवक जितेंद्र कुमार पर 2014 से 2021 तक शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया था। इसके अलावा, आरोपी के भाई और भाभी पर धमकी देने का भी आरोप था। याचिकाकर्ता के वकील ने हाईकोर्ट में दलील दी कि दोनों के बीच कॉलेज के दिनों से प्रेम संबंध था और दोनों वयस्क थे। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता ने 10 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे न मिलने पर एफ...
State, Uttar Pradesh

नोएडा में बेसमेंट निर्माण के लिए खोदा गड्ढा खुला छोड़ने पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा

नोएडा (विवेक मिश्रा): दिल्ली से सटे नोएडा में बेसमेंट निर्माण के लिए एक बिल्डर कंपनी द्वारा खोदा गया गड्ढा लंबे समय तक खुला छोड़ने के मामले में पुलिस ने दो अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कदम सेक्टर-150 में इंजीनियर युवराज मेहता की बेसमेंट में डूबने से हुई मौत के बाद बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर उठाया गया। थाना रबूपुरा क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टर-28डी में ‘स्टार सिटी’ बिल्डर की परियोजना के लिए सड़क के पास भारी मशीनों से एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था। यह गड्ढा कई महीनों से बारिश के पानी और कूड़े-कर्कट से भरा हुआ है, जिससे आसपास वायु और जल प्रदूषण फैल रहा है। प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि गड्ढे के चारों ओर किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था जैसे बाड़ या चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए थे। सड़क के समीप यह जलमग्न और खुला गड्ढा मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा...
उ.प्र. में 6 सीनियर PCS अफसरों के तबादले, मथुरा नगर मजिस्ट्रेट को हमीरपुर भेजा गया
State, Uttar Pradesh

उ.प्र. में 6 सीनियर PCS अफसरों के तबादले, मथुरा नगर मजिस्ट्रेट को हमीरपुर भेजा गया

लखनऊ (वैभव पांडे): यूपी सरकार ने गुरुवार रात 6 सीनियर पीसीएस अफसरों का तबादला किया। इन अफसरों में मथुरा, हमीरपुर, कानपुर नगर, गोंडा और फिरोजाबाद जैसे जिलों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। मथुरा के नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के पद पर हमीरपुर स्थानांतरित किया गया। उनकी जगह अनुपम कुमार मिश्रा, जो गोरखपुर विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी थे, को मथुरा का प्रभारी मजिस्ट्रेट और मंदिर परिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई। कानपुर में तैनात अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश कुमार को कानपुर नगर में ही अपर जिलाधिकारी नगर प्रशासन के पद पर स्थानांतरित किया गया। प्रतीक्षारत अफसर महेश प्रकाश को अपर जिलाधिकारी न्यायिक, कानपुर नगर की नई जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा, अजय कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम फिरोजाबाद भेजा गया है। वह इससे पहले कानपुर विकास प्राधिकरण में उप जिलाधिकारी के...
मेरठ में सड़क हादसे के बाद हिंसा, भाकियू नेता पर लाठी-डंडों से हमला
State, Uttar Pradesh

मेरठ में सड़क हादसे के बाद हिंसा, भाकियू नेता पर लाठी-डंडों से हमला

मेरठ (देवेश पांडेय): मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात सड़क हादसे के बाद हुई हिंसक घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी। दिनेश विहार कॉलोनी में कार के नीचे कुत्ते की मौत को लेकर हुए विवाद में भाकियू इंडिया के जिलाध्यक्ष दीपक राणा पर कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों और गमलों से जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, दिनेश विहार निवासी अधिवक्ता जगदीश प्रसाद के भतीजे दीपक राणा रात लगभग 9 बजे डेयरी से दूध लेने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार के नीचे एक कुत्ता आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस बात को लेकर डेयरी संचालक और आसपास मौजूद लोगों से कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीरज, बिट्टू ठाकुर, ओमेंद्र मलिक और रुद्राक्ष ठाकुर समेत कई लोगों ने दीपक राणा को घेरकर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने पास रखे गमलों से भी वार किया, जिससे दीपक गंभीर रूप से ...
बागपत में ‘संविधान पार्क’, खेल-खेल में बच्चों को संविधान की सीख
State, Uttar Pradesh

बागपत में ‘संविधान पार्क’, खेल-खेल में बच्चों को संविधान की सीख

बागपत (विवेक मिश्रा): अब संविधान को समझना सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगा। बड़ौत नगर पालिका परिसर में बनाए गए संविधान पार्क में बच्चे खेल-खेल में संविधान के मूल्यों को सीखेंगे, युवा नागरिक अपने कर्तव्यों से जुड़ेंगे और आमजन स्वस्थ जीवन के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा पाएंगे। यह पार्क “वेस्ट टू वेल्थ” की अवधारणा का जीवंत उदाहरण पेश करता है, क्योंकि इसे पूरी तरह रिसाइकिल्ड कचरे से बनाया गया है। 11 फीट ऊंची और 14 फीट चौड़ी संविधान की प्रतिकृति, बच्चों और युवाओं के लिए सीखने का अनुभव आनंददायक बनाती है। हर उम्र के लिए सीखने का मंच संविधान पार्क केवल हरियाली या टहलने की जगह नहीं है। इसे एक ओपन क्लासरूम और स्ट्रीट लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया गया है। पार्क में न्याय, समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे संविधान के मूल आदर्शों को बोर्डों, संरचनाओं और प्रतीकों के माध्यम से पेश किया गया ...
गाजियाबाद में डॉग ट्रेनर पर युवती से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का आरोप, गिरफ्तार अश्लील वीडियो बनाकर महीनों शोषण करने का दावा, मुकदमा दर्ज
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में डॉग ट्रेनर पर युवती से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का आरोप, गिरफ्तार अश्लील वीडियो बनाकर महीनों शोषण करने का दावा, मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र में डॉग ट्रेनर द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। मामले की जांच जारी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार कश्मीर से आकर गाजियाबाद में रह रहा है। पति की मृत्यु के बाद वह अपनी दो बेटियों और ससुर के साथ कौशांबी में रहती हैं। नवंबर 2025 में पालतू कुत्ते की ट्रेनिंग के लिए एक डॉग ट्रेनर को रखा गया था, जो सप्ताह में तीन दिन शाम के समय घर आता था। अकेला पाकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर धमकाया शिकायत के अनुसार, फरवरी 2025 में आरोपी ने घर में युवती को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद वीडियो वायरल कर...
लखनऊ के डॉक्टरों का करिश्मा, तीन साल की बच्ची के दिमाग में घूम रही गोली सुरक्षित निकाली केजीएमयू में दुर्लभ ‘वॉन्डरिंग बुलेट’ केस की सफल न्यूरो सर्जरी
State, Uttar Pradesh

लखनऊ के डॉक्टरों का करिश्मा, तीन साल की बच्ची के दिमाग में घूम रही गोली सुरक्षित निकाली केजीएमयू में दुर्लभ ‘वॉन्डरिंग बुलेट’ केस की सफल न्यूरो सर्जरी

  लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के डॉक्टरों ने एक अत्यंत जटिल और दुर्लभ न्यूरो सर्जरी कर तीन साल की बच्ची की जान बचा ली। बच्ची के दिमाग में फंसी गोली लगातार अपनी जगह बदल रही थी, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा बना हुआ था। डॉक्टरों ने अत्याधुनिक तकनीक की मदद से गोली को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है और तेजी से स्वस्थ हो रही है। न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. अंकुर बजाज ने बताया कि 16 दिसंबर 2025 की शाम करीब चार बजे बच्ची के सिर के बाएं हिस्से (फ्रंटल बोन) में गोली लगी थी। घायल होने के लगभग साढ़े चार घंटे बाद कराए गए सीटी स्कैन में गोली दिमाग के ऊपरी हिस्से में पाई गई थी। हालांकि, अगले दिन केजीएमयू में दोबारा जांच करने पर सामने आया कि गोली खिसककर दिमाग के गहरे हिस्से यानी बेसल एरिया तक पहुंच चुकी है। लगातार बदलती रही गोली की स्थित...
अलीगढ़ में महिला ने युवक पर पहचान छुपाकर दुष्कर्म व जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी का भी दावा
State, Uttar Pradesh

अलीगढ़ में महिला ने युवक पर पहचान छुपाकर दुष्कर्म व जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी का भी दावा

  अलीगढ़। जिले से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने युवक पर पहचान छुपाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता अपने छोटे बेटे के साथ न्याय की गुहार लगाते हुए एसएसपी अलीगढ़ के कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने रोरावर थाना क्षेत्र के तालपुर खुर्द की रहने वाली बताते हुए कहा कि पति से तलाक के बाद वह अपने 7 वर्षीय बेटे की परवरिश अकेले कर रही थी। आर्थिक तंगी के कारण वह रोजगार की तलाश में थी। इसी दौरान जुलाई 2023 में उसकी एक सहेली ने नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और उसे अलका पार्क स्थित एक मीट फैक्ट्री ले गई। राकेश बनकर की पहचान, बाद में फिरोज होने का दावा पीड़िता के अनुसार, फैक्ट्री में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम राकेश बताया और खुद को ठेकेदार बताया। आरोप है कि मदद के बहाने उसने नजदीकियां बढ़ाई...
लखनऊ में पारिवारिक विवाद के बाद युवती ने की आत्महत्या, घर में पसरा मातम पति की टिप्पणी से आहत होकर उठाया गया आत्मघाती कदम, पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत
State, Uttar Pradesh

लखनऊ में पारिवारिक विवाद के बाद युवती ने की आत्महत्या, घर में पसरा मातम पति की टिप्पणी से आहत होकर उठाया गया आत्मघाती कदम, पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

लखनऊ। राजधानी के इंदिरा नगर क्षेत्र के तकरोही इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक माहौल में हुई एक टिप्पणी से आहत होकर 23 वर्षीय युवती तन्नू सिंह ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, तन्नू सिंह ने राहुल सिंह से प्रेम विवाह किया था। वह मॉडलिंग की शौकीन थी और अपने लुक व व्यक्तित्व को लेकर काफी संवेदनशील रहती थी। बुधवार की शाम परिवार के सभी सदस्य सीतापुर में एक रिश्तेदार के यहां से लौटे थे। घर में सामान्य बातचीत और हंसी-मजाक का माहौल था। इसी दौरान पति द्वारा की गई एक टिप्पणी से तन्नू आहत हो गई और अपने कमरे में चली गई। परिजनों को लगा कि कुछ देर में उसका गुस्सा शांत हो जाएगा, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आई तो चिंता बढ़ गई। कमरे का दरवाजा खोलने पर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूच...