महोबा: जल जीवन मिशन पर उठे विवाद पर डीएम गजल भारद्वाज ने रखी प्रशासन की स्थिति
महोबा। जिले में जल जीवन मिशन से जुड़ी योजनाओं में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच महोबा डीएम गजल भारद्वाज ने प्रशासन का पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा पूरी तरह पारदर्शी है और सड़कों की रिस्टोरेशन पर तेजी से काम हो रहा है।
डीएम ने बताया कि जिले में 344 गांवों में 3224 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अब तक 3205 किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही 1,12,032 घरों में पानी की कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है। पाइपलाइन बिछाने के दौरान 1131 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसमें से 1118 किलोमीटर सड़कों का रिस्टोरेशन पूरा हो चुका है। चरखारी क्षेत्र में 717 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसमें से 706 किलोमीटर का कार्य पूर्ण हो चुका है।
डीएम ने कहा कि सड़क रिस्टोरेशन का थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन संस...









