शामली: श्मशान घाट से अस्थियां चोरी, ग्रामीणों का जबरदस्त हंगामा, दो महिलाएं गिरफ्तार
शामली (कैराना)। कैराना क्षेत्र के झाड़खेड गांव स्थित श्मशान घाट से चिता की अस्थियां चोरी होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना से गांव में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चिता के अवशेष बरामद कर लिए हैं। महिलाओं पर तांत्रिक क्रियाओं के लिए अस्थियां ले जाने का संदेह जताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बुजुर्ग मिथन सिंह का निधन 29 जनवरी को हुआ था। उसी दिन धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में किया गया। अगले दिन 30 जनवरी को उनके पुत्र गोपाल परिजनों और कुछ ग्रामीणों के साथ अस्थि-संग्रह के लिए श्मशान घाट पहुंचे।
चिता के अवशेष बिखरे मिले, कुछ अस्थियां गायब
श्मशान घाट पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण उस समय स्तब्ध रह गए, जब उन्होंने देखा कि चिता के अवशेष बिखरे पड...










