हाथरस में फर्जी जज का खेल, सिपाही को होटल में बंधक बनाकर ठगी
हाथरस: यूपी के हाथरस में तैनात एक सिपाही ऑनलाइन ठगों के जाल में फंस गया, जहां उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार लाख रुपये ठग लिए गए। फेसबुक मैसेंजर पर एक महिला ने खुद को सुप्रीम कोर्ट की जज बताकर सिपाही को तीन महीने तक झांसा दिया।
ऑनलाइन दोस्ती का जाल:सिपाही के अनुसार, फरवरी 2025 में फेसबुक पर उसे आरोही नाम की युवती ने मैसेज किया। उसने दावा किया कि वह सुप्रीम कोर्ट में जज है और पहले दिल्ली पुलिस में भी तैनात रही। सिपाही इस झांसे में आ गया और तीन महीने तक ठगों के जाल में फंसा रहा।
होटल में बंधक बनाकर की ठगी:20 फरवरी को सिपाही को आगरा बुलाया गया, जहां आरोही के कथित भाई रूपा ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसे भरतपुर के होटल में ले जाकर 15 दिन तक बंधक बनाया गया। इस दौरान सिपाही की अश्लील वीडियो बनाई गई और धमकी देकर दो लाख रुपये नकद तथा दो लाख ...










