यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधान बनने के लिए क्या योग्यता आवश्यक, कितना मिलता है मानदेय
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान का पद ग्रामीण शासन में सबसे प्रभावशाली जिम्मेदारी माना जाता है। गांव के विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान के कंधों पर होती है। आगामी पंचायत चुनावों से पहले कई लोग इस पद के लिए अपनी दावेदारी तैयार कर रहे हैं, ऐसे में चुनाव लड़ने की योग्यता और मिलने वाले मानदेय को लेकर आम लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है।
कौन लड़ सकता है ग्राम प्रधान का चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार—
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
वह उसी ग्राम पंचायत का पंजीकृत मतदाता होना अनिवार्य है।
इस पद के लिए किसी शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं है। यानी साक्षर व निरक्षर दोनों ही व्यक्ति चुनाव लड़ सकते हैं।
उम्मीदवार मानसिक रूप से स्वस्थ हो और किसी आपराधिक मामले में दोषसिद्ध न हो, वही पात्र म...










