सभी विरुद्ध हैं माधव, सब हारेंगे पार्थ! नेहा सिंह राठौर की तलाश में लखनऊ पुलिस सक्रिय, दो टीमें कर रहीं दबिश
लखनऊ। पहलगाम आतंकी हमले पर भड़काऊ पोस्ट के मामले में आरोपी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर लखनऊ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद हजरतगंज थाने में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचने पर पुलिस की दो विशेष टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इसके बावजूद नेहा सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लगातार पोस्ट कर रही हैं।
25 नवंबर को नेहा ने अपने पति के कंधे पर बैठी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा— “सभी विरुद्ध हैं माधव!… सब हारेंगे पार्थ!” इससे पहले उन्होंने खेत में ट्रैक्टर पर बैठी तस्वीर साझा कर “मेरे देश की धरती सोना उगले…” जैसी पंक्तियां लिखीं। इन पोस्टों पर कमेंट की बाढ़ आ गई है। साथ ही नेहा ने फतेहपुर और गोंडा में एसआईआर कार्य से जुड़े बीएलओ की आत्महत्या के मामलों को लेकर अपनी चिंता भी व्यक्त की है।
हजरतगंज में दर्ज मु...










