अलीगढ़ में शराबियों की गली में पहुँचे SSP, पूछा– “तुम कौन हो?” जवाब मिला– “तुम्हारे जिले का SSP हूं”, नशा उतरा, भाग खड़े हुए शराबी
अलीगढ़ में मंगलवार रात उस समय बड़ा हंगामा मच गया, जब जिले के SSP नीरज जादौन अचानक सिविल ड्रेस में शराबियों की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुँचे। तस्वीर महल चौराहे के पास स्थित 20 फीट चौड़ी गली में रोजाना खुलेआम शराब परोसे जाने और बवाल होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी पर कार्रवाई के लिए SSP बिना किसी सूचना के मौके पर पहुँच गए।
जैसे ही SSP ने वहां शराब पी रहे लोगों से पूछताछ शुरू की, शराबियों ने उल्टे उन्हें हड़काते हुए पूछ लिया"तू कौन है?"
इस पर SSP नीरज जादौन ने शांत लेकिन सख्त लहजे में जवाब दिया"तुम्हारे जिले का SSP हूं।"
यह सुनते ही मौके पर मौजूद शराबियों के होश उड़ गए। कई लोगों ने तत्काल अपनी बोतलें और गिलास वहीं छोड़ दिए और भागना शुरू कर दिया। SSP ने तुरंत पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया।
इलाके में हड़कंप, छह गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस की भारी फोर्स मौके पर पहुँची ...










